पेंट टेक्नोलॉजी: रंगों की दुनिया और करियर के नए रास्ते पेंट टेक्नोलॉजी केवल रंगों की दुनिया नहीं है, बल्कि यह केमिस्ट्री, कलर और क्रिएटिविटी का बेहतरीन मिश्रण है। यह विज्ञान और इंजीनियरिंग की एक विशेष शाखा है, जिसमें पेंट्स के निर्माण, उनके फॉर्मूलेशन, एप्लीकेशन और परफॉर्मेंस की गहराई से जानकारी दी जाती है। पेंट सिर्फ सजावट के लिए नहीं होता, बल्कि यह सतह को पर्यावरणीय प्रभावों जैसे – धूप, पानी, केमिकल्स आदि से सुरक्षा प्रदान करता है। भारत में इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि ऑटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और स्मार्ट कोटिंग्स की मांग निरंतर बढ़ रही है। पेंट टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाएं? अगर आपको केमिस्ट्री और इंजीनियरिंग में रुचि है, तो यह क्षेत्र आपके लिए एक सुनहरा अवसर बन सकता है। इसमें तीन मुख्य शैक्षिक मार्ग हैं: बीटेक पेंट टेक्नोलॉजी (12वीं साइंस के बाद) डिप्लोमा या बीएससी इन पेंट टेक्नोलॉजी (10वीं/12वीं के बाद) आईटीआई पेंटर जनरल कोर्स (10वीं के बाद) पेंट टेक्नोलॉजी के प्रमुख संस्थान: बीटेक के लिए: हरकोर्ट बटलर टेक्...